दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 5 किसान तिहाड़ जेल से रिहा, कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर हुआ स्वागत
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार किए गए 5 किसानों को रिहा कर दिया गया है। ये पांचों किसान आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़कर तिहाड़ जेल में बंद कर दिया था। हालांकि, अब इन्हें जमानत के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद ये लोग कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पहुंचे। जहां मौजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इनका स्वागत किया।

सोनीपत में शिव कुमार भी रिहा
तिहाड़ जेल से रिहा होने वाले 5 किसानों को धरनास्थल पर सिरोपा भेंट किया गया। किसान संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि, सोनीपत जेल से किसान मजदूर संगठन के शिव कुमार को भी रिहा कर दिया गया है। शिव कुमार पर कई तरह के आरोप हैं। उनके अलावा संगठन की कार्यकर्ता नौदीप कौर को भी जमानत पर रिहा किया गया था। शिव और नौदीप दोनों पर मजदूर अधिकार की आड़ में उगाही करने और पुलिस पर हमले के आरोप में मामले दर्ज हुए थे।

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी छूटे
हाल ही एक और जानकारी मिली है कि, दिल्ली की एक अदालत ने एक किसान और एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को जमानत दी है। ये लोग भी किसान आंदोलन की वजह से पुलिस ने पकड़े थे। बताया जा रहा है कि, हरियाणा के शिव कुमार के पुलिस कस्टडी के दौरान ज्यादती भी हुई थी। उनको कई जगह चोट पहुंचाने के आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications