Farmers Protest के चलते बंद हुआ चिल्ला-गाजीपुर बॉर्डर, नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लें वैकल्पिक मार्ग

Delhi NCR Traffic Updates: दिल्ली। पिछले 46 दिनों से किसान (Farmer) दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर डटे हुए हैं और नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानूनों (Agricultural laws) को वापस लेने की मांग कर रहे है। तो वहीं, किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की हुई बातचीत भी बेनतीजा रही। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है।

farmer protests: Chilla & Ghazipur borders are closed for traffic coming from Noida & Ghaziabad to Delhi

किसान आंदोलन की वजह से चिल्ला, गाजीपुर, सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर को बंद कर दिया है। इन रास्तों से यात्रा करने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) समय-समय पर वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह देती रहती है। अगर आप इन ट्रैफिक अलर्ट को पढ़े बगैर घर से निकलते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Recommended Video

    Farmers Protest : Karnal में CM Khattar को दिखाए काले झंडे,पुलिस ने किया लाठीचार्ज | वनइंडिया हिंदी

    नोएडा और गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को किन रास्तों से आना चाहिए और किन से बचना चाहिए इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी (Delhi NCR Traffic Updates) जारी की है। रविवार (10 जनवारी, 2021) को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, भोपरा और लोनी बॉर्डर का प्रयोग करने की सलाह दी है।

    वहीं, सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर से जाने वाले यात्रियों को लामपुर सफ़ियाबाद, पल्ला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर से जाने की सलाह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताहिक, मुकरबा और जीटीके से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। इसी के साथ बाहरी रिंग रोड, जीटीके (GTK) रोड और NH-44 के रास्तों से बचने की सलाह दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+