Farmer Protest: 'अगर किसान आक्रामक हुए तो हम भी...', SOP की घोषणा के साथ दिल्ली पुलिस ने क्या कुछ कहा? जानिए

Farmer Protest: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बार्डर एरिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्थिति के नियंत्रण के लिए ब्रीफिंग की गई, जिसमें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को सिंघू बॉर्डर पर मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

किसानों विरोध प्रदर्शन 'दिल्ली चलो' को लेकर दिल्ली में प्रवेश के लिए टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित 5,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को सीमावर्ती क्षेत्रों - टिकरी, सिंघू और गाज़ीपुर में तैनात किया गया है।

Delhi Police about Farmer Protest

दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर को अवरुद्ध करने वाले किसानों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारियों को एक भी कमजोर बिंदु नहीं दिया जा सकता है ताकि वे अपने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय राजधानी में जा सकें। वहीं बलों को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए भी कहा गया।

ब्रीफिंग में कहा गया कि अगर किसान आक्रामक होंगो तो उन्हें रक्षात्मक होने की भी जरूरत नहीं है। पुलिस और आरएएफ कर्मियों से कहा गया स्थिति बिगड़ती है तो, "हमें अपनी रक्षा करनी होगी और उन्हें पीछे धकेलना होगा। हमें किसानों को समझाना होगा। वे इन बैरिकेड्स को नहीं तोड़ सकते।" फोर्स को बताया गया कि किसान सीमा पर बैठ सकते हैं या नहीं इसकी अनुमति देना सरकार का काम है, लेकिन इस बीच सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी, जिससे कि वे अपने ट्रैक्टर दिल्ली के भीतर ले जा सकें।

बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर कई किसान संगठनों ने 13 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। विरोध करने वाले किसानों में ज्यादातर किसान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से हैं।

कई जगह किसानों की दिल्ली पुलिस से झड़प भी देखी गई। सोशल मीडिया आए वीडियो में देखा जा रहा है कि किस प्रकार हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों से बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+