कोरोना संकट के बीच पूर्वी दिल्‍ली के लोगों को गौतम गंभीर फ्री में बांट रहे Fabiflu, जानें कहां करना है संपर्क

नई दिल्‍ली, अप्रैल 21: कोरोना महामारी में देश की राजधानी दिल्‍ली का बुरा हाल है। दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिन-रात प्रयास कर रही लेकिन अचानक मरीजों की अत्‍यधिक संख्‍या बढ़ने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे। वहीं दिल्‍ली भाजपा सांसद गौतम गंभीर पूर्वी दिल्‍लीवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं।

gautum

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के लोग "Fabiflu" दवा मेरे कार्यालय (2, जाग्रति एन्क्लेव) से 10 से 5 के बीच मुफ़्त में ले सकते हैं। इसके लिए अपना आधार और डॉक्टर की पर्ची ले आएं! बता दें दिल्‍ली ही नहीं पूरा देश दवा और ऑक्सीज की जबदस्‍त कमी से जूझ रहे हैं ऐसे में गौतम गंभीर ने लोगों की मदद करने ऐलान किया है। सांसद ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फैबीफ्लू (Fabiflu) दवाई मुफ्त करा रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर अपने संसदीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फ्री में फैबीफ्लू दवाई देने का ऐलान किया है। अगर आप भी पूर्वी दिल्‍ली के निवासी हैं और इस दवा के लिए भटक रहे हैं तो इसके लिए आपको जागृति एंक्लेव स्थित गौतम गंभीर के ऑफिस जाना होगा। जो पता और दवाई लेने का समय गौतम गंभीर ने ट्वीट कर बताया है।अपने आधार कार्ड के साथ आपको डाक्‍टर का लिखा पर्चा भी ले जाता होगा।

बता दें दिल्ली में कोरोना के सर्वाधिक 28 हजार से अधिक नए केस सामने आए है और 277 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को कोरोना 28,395 कुल मरीज सामने आए थे ये एक दिन मिलने वाले पॉजिटिव केसों में सर्वाधिक के हैं। वर्तमान समयम में दिल्‍ली में कोराना संक्रमण की दर बढ़कर 32.82 प्रतिशत हो गई।
। दिल्ली के अस्पताल जबरदस्‍त ऑकसीजन की कमी से जूझ रहे है। शहर के अस्पतालों में सघन देखरेख कक्षों में भी बेड की किल्‍लत है। केजरीवाल सरकार ने साफ किया है कि अगर बुधवार सुबह तक स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंची तो अफरा- तफरी मच जाएगी। प्रदेश सरकार बार-बार केंद्र से ऑक्‍सीजन के लिए डिमांड कर रही है।

कोरोना से जंग में दम तोड़ते अस्पताल, Photos देख कांप जाएगी रूहhttps://hindi.oneindia.com/photos/hospitals-condition-worsens-due-to-coronavirus-oi61110.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+