शिअद नेता गुरदीप समेत भाजपा में शामिल हुए पंजाब के कई नेता, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदस्यता दिलाई
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में प्रत्याशियों के चयन के लिए खींचतान मची है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पंजाब के कई नेता शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और अमृतसर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन ने भाजपा की सदस्यता ली। इनसे कुछ समय पहले भी पंजाब के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

मालूम हो कि, हरदीप सिंह पुरी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और सियासत में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पंजाब में वह भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता एक राजनयिक थे, और उन्होंने भारत में बोर्डिंग स्कूल में भाग लिया, क्योंकि उनके पिता उन देशों में तैनात थे जहाँ अंग्रेजी भाषा की शिक्षा के लिए कोई विकल्प नहीं थे। उन्होंने इतिहास में कला स्नातक और हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स हासिल किया। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली में इतिहास में व्याख्याता के रूप में काम किया।

हरदीप सिंह पुरी फिलहाल राज्यसभा से सांसद हैं और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार हैं। हरदीप सिंह पुरी को एक भारतीय राजनीतिज्ञ के तौर पर, सिखों के बीच लोकप्रिय माना जाता है। पार्टी ने वर्तमान में कई सिख चेहरों को सदस्य बनाया है।

शेखावत बोले- भाजपा से जुड़ रहे युवा
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। आज वह भी यहां मौजूद थे। उनका कहना है कि, "पंजाब में किसी भी राजनीतिक रैली में फिरोजपुर में अब तक का सबसे अधिक सपोर्ट हमें मिला...लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मिलीभगत से न सिर्फ जनता बल्कि पीएम को भी रैली में शामिल होने से रोक दिया। इसने भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्प को ही मजबूत किया है।"












Click it and Unblock the Notifications