Delhi: पानी की टंकी में उतरा करंट, पिता- पुत्र समेत 3 की मौत

दिल्ली के विकास नगर में एक हास्पिटल में तीन लोगों की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना करंट लगने के कारण हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पानी की टंकी में करंट उतरा था। घटना की की जानकारी मिलने के बाद मामले में जांच शूरू की गई है।

Electric shock in water tank Delhi

घटना दिल्ली के रणहौला इलाके की है। जहां कमांडर हॉस्पिटल एक वाटर टैंक में करंट फैल गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

मृतकों में अस्पताल का इलेक्ट्रीशियन और पलंबर पिता-पुत्र शामिल है। पुलिस ने कहा है प्रथमदृष्टया मौत की वजह करंट माना जा रहा है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों कुचला, 2 की मौत
वहीं दिल्ली के अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात बख्तावरपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार की चपेट में आए एक राहगीर ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

मृतकों की पहचान भगत सिंह पार्क निवासी रीता (25) और नंद नगरी निवासी सत्यप्रकाश (45) के रूप में हुई है। रीता सिरसपुर स्थित स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को मुकरबा चौक के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर कार का बंपर, एक मोबाइल फोन और नंबर प्लेट मिला।

घटना की जांच में पता चला कि हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे। हादसा में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंची घायल रीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+