निजामुद्दीन MCD स्कूल का मंत्री Atishi ने किया निरीक्षण, शिक्षक मिले गायब...गंदगी का अंबार और मकड़ी के जाले भी
Atishi Marlena: शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित नगर निगम स्कूल (MCD) के स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में गंदगी का अंबार देखा। जगह-जगह मकड़ी के जाले लगे हुए थे। इतना ही नहीं, पूरा स्कूल कबाड़घर बना हुआ था।
शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना के निरीक्षण के दौरान एमसीडी स्कूल में शिक्षक भी गायब मिले। स्कूल में शिक्षक गायब मिलने पर उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को फटकार लगाई। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल को साफ-सफाई करवाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।

इस दौरान आतिशी ने कहा कि अगर स्कूल का कोना-कोना साफ नहीं हुआ तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहे। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना लगातार एमसीडी स्कूल की स्थिति को सुधारने के लिए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में वह निजामुद्दीन स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंची।
अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी को स्कूल में हर जगह गंदगी का अंबार मिला। दीवारें मकड़ी के जाले और फर्श भी धूल से अटे हुए थे। बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था ठीक यानी अच्छी नहीं थी। वहीं कक्षाओं में शिक्षक भी गायब मिले। ऐसे में आतिशी ने स्कूल प्रिंसिपल को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में साफ-सफाई से जुड़ी सभी समस्याओं को सप्ताह भर में ठीक किया जाए।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली: 'अधिकारियों को धमका रहे हैं सतर्कता विभाग के अधिकारी', आतिशी बोलीं- फोन पर रिकॉर्ड करें बातचीत
उन्होंने स्कूल प्रमुख को चेतावनी दी है कि साफ-सफाई नहीं होने पर वह निलंबन के लिए तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भी आलोचना की। आतिशी ने कहा, भाजपा के 15 साल के कुकर्मों की विरासत है, जो MCD स्कूल कबाड़ख़ाने से भी बदतर हालत में मिले। उन्होंने कहा कि ये देश के भविष्य के साथ गद्दारी से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications