दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा, केजरीवाल के फोन से आप की चुनावी रणनीति का...
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट ने ईडी कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा सीएम की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी ईडी और भाजपा पर जमकर हमले बोल रही है। वहीं अ पर बड़ा आरोप है। उन्होंने कहा ईडी को भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में काम कर रही है और ईडी केजरीवाल के फोन से आप की चुनावी स्ट्रेटजी पता करना चाहती है।

आतिशी ने कहा प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोन को ओपेन करवाकर लोकसभा चुनाव रणनीति के साारे डिटेल हासिक करना चाहती है।
केजरीवाल का फोन कुछ ही महीने पुराना है
मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने दावा किया कि ईडी द्वारा केजरीवाल के मोबाइल फोन की जांच करने का आग्रह कोर्ट में किया गया है वो फोन जो कुछ महीने पुराना है और नीति बनने और लागू होने के समय मौजूद नहीं था, यह साबित करता है कि एजेंसी एक "राजनीतिक हथियार" के रूप में काम कर रही है।
आप की चुनावी स्ट्रेटची तक पहुंचना चाहती है ईडी
आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी अरविंद केजरीवाल का फोन इसलिए खुलावाना चाहती है ताकि वो आम आदमी पार्टी की चुनाव संबंधी प्लानिंग का पता करने के लिए चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा' दरअसल यह बीजेपी के लिए ईडी जानना चाहती है कि केजरीवाल के फोन में क्या है।
आतिशी ने किया ये दावा
आतिशी ने दावा किया कि उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में लागू की गई थी और मुख्यमंत्री का वर्तमान फोन सिर्फ कुछ महीने पुराना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा केजरीवाल का उस समय का फोन उपलब्ध नहीं है और अब, वह उनके नए फोन का पासवर्ड चाहता है।
केजरीवाल ने अपने फोन का पासवर्ड नहीं बताया
आतिशी ने कहा, ईडी के वकील ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल की कुछ और दिनों की हिरासत की जरूरत है क्योंकि उन्होंने अपने फोन का पासवर्ड नहीं बताया है। इसके साथ ही आतिशी ने कहा ऐसा इसलिए चाहते हैं क्योंकि उन्हें इसमें आप की लोकसभा चुनाव रणनीति, अभियान योजनाओं, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत और मीडिया और सोशल मीडिया स्ट्रेटजी के बारे में जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications