AAP नेता दुर्गेश पाठक को ईडी का समन, सिसोदिया ने पूछा- इनका टारगेट शराब नीति है या MCD चुनाव?

नई दिल्ली, 19 सितंबर: आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई के साथ ईडी भी जांच कर रही है। इस केस में अब उसने पूछताछ के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन भेजा है। जिसको लेकर राजनीति शुरू हो गई। केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज ED ने AAP के MCD चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन किया है। दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे MCD चुनाव इंचार्ज का क्या लेना-देना? इनका टारगेट शराब नीति है या MCD चुनाव?

Recommended Video

    Delhi Excise Scam: AAP नेता Durgesh Pathak पर शिकंजा, ED ने की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी *News
    ED

    दरअसल ईडी ने भी आबकारी घोटाले में अपनी जांच तेज कर दी है। बीते शुक्रवार को केंद्रीय एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और चेन्नई में 40 ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद ईडी की एक टीम तिहाड़ जेल पहुंची। वहां पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से काफी वक्त तक पूछताछ हुई। अब इस केस में AAP नेता दुर्गेश पाठक को समन भेजा गया है। पार्टी का दावा है कि MCD चुनाव में AAP को कमजोर करने के लिए बीजेपी उनके पार्टी के नेताओं को निशाना बनवा रही है।

    वहीं बीजेपी ने इस केस के आरोपी अमित अरोड़ा का एक स्टिंग वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने करोड़ों के लेन-देन की बात की। इसका भी संज्ञान जांच एजेंसियों ने ले लिया है। साथ ही उसकी जांच की जा रही है। हालांकि इस स्टिंग को AAP ने गलत बताया था। सिसोदिया ने कहा था कि बीजेपी को चाहिए ये स्टिंग सीबीआई को दे दे और उनसे चार दिन में जांच पूरी करने को कहे। अगर स्टिंग सही है तो मुझे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।

    केजरीवाल ने भी किया पलटवार
    वहीं रविवार को दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन और अमानतुल्लाह खान को जेल में डाला। ये लोग अब सिसोदिया को जेल में डालने वाले हैं। साथ ही कैलाश गहलोत पर रेड का प्लान है। बीजेपी वाले कई MLA को जेल में डालेंगे। 3-4 महीने के लिए जेल जाने की तैयारी कर लो। अगर ये हिम्मत आ गई तो फिर ये हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+