सत्येंद्र जैन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची ईडी, सीबीआई अदालत के आदेश को दी चुनौती

सत्येंद्र जैन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची ईडी, सीबीआई अदालत के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्ली, 2 जून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर विशेष सीबीआई अदालत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन के वकील को उनसे पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की अनुमति दी है। पूछताछ के दौरान जैन के साथ उनके वकील की मौजूदगी की निचली अदालत की शर्त को खत्म कराने के लिए ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

सत्येंद्र जैन के मामले में दि

Recommended Video

    ED arrests Satyendar jain: Smriti Irani का Arvind Kejriwal पर गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी #Politics

    ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उनको दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड स्वीकार करते हुए जैन को 9 जून तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया।सत्येंद्र जैन की रिमांड देते हुए रिमांड आदेश में विशेष न्यायाधीश ने कहा है कि जैन से पूछताछ के दौरान वकील को कुछ दूरी पर उपस्थित रहने की अनुमति दी जाएगी, जहां से वकील जैन को देख सकेगा लेकिन उन्हें नहीं सुन सकेगा। रिमांड आदेश की इसी शर्त को ईडी ने हाईकोर्ट में चैलेंज किया है।

    बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता स्थित कंपनी से जुड़े हवाला की लेन-देन के एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+