200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, मानेसर के कई इलाकों में छापा
ED action in Delhi and Manesar: प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीआर और हरियाणा के कुछ इलाकों के कुल 9 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें कई लक्जरी कारें, बैंक लॉकर, डीमैट खाते और लाखों रुपये नकदी जब्त की गई है। ईडी ने ये एक्शन मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक दिन पहले यानी गुरुवार को लिया था। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
रोहतक में 200 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी को लेकर ईडी ने बड़ा एक्शन लिया। इस हफ्ते गुरुवार को की गई कार्रवाई की ईडी ने पूरी जानकारी दी। ईडी ने ताजा बयान में कहा, "एक दिन पहले गुरुग्राम, दिल्ली, मानेसर और नौ स्थानों पर की गई तलाशी के दौरान कई लक्जरी कारें, बैंक लॉकर, डीमैट खाते और 46 लाख रुपये नकद के साथ-साथ धन की हेराफेरी से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, उपकरण और सबूत जब्त किए हैं। एक्शन रोहतक में 200 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत लिया गया।"

वहीं इससे पहले ईडी एक और बड़ा एक्शन लिया। ईडी ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। इन्हें बिहार के जल जीवन मिशन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुलाब सिंह वर्तमान में बीएसपी से जुड़े हैं।
पटना हवाईअड्डे से बाहर निकलते समय गुलाब यादव ने पत्रकारों से कहा, 'मैं निर्दोष हूं। मैं राजनीतिक साजिश का शिकार हो गया हूं और लोग इसका करारा जवाब देंगे।' गुलाब यादव को जल्द ही पटना में अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं ईडी के अधिकारियों ने फिलहाल इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications