ओमिक्रॉन के कारण हर रोज 60 हजार लोगों को करना पड़ सकता है अस्पताल में भर्ती- रिपोर्ट
एक समाचार चैनल के पत्रकारों ने अपने एक अध्ययन के आधार पर कहा है कि ओमिक्रॉन के कारण भारत में प्रतिदिन 60,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।
नई दिल्ली, 2 जनवरी। भारत ओमिक्रॉन की लहर का सामना कर रहा है, लेकिन हम लोग संभवत: इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो भारत में ओमिक्रॉन के केस दो फीसदी से भी कम हैं, लेकिन यह वास्तविक संख्या से काफी कम आंकड़ा हो सकता है। एक समाचार चैनल के पत्रकारों ने अपने एक अध्ययन के आधार पर भारत को ओमिक्रॉन के प्रति आगाह किया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भले की ओमिक्रॉन के केसों की संख्या 1500 बताई हो लेकिन वास्तविक संख्या इससे 10 गुना ज्यादा हो सकती है, यह संख्या 18000 तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़े इसलिए कम है क्योंकि भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली लैब्स की संख्या बेहद कम है, जिससे ओमिक्रॉन का पता चलता है। चैनल ने जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली दो लैब्स से आंकड़े जुटाए जो आधिकारिक आंकड़ों से बिल्कुल अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। ये दोनों लैब मुंबई और दिल्ली में हैं। जुटाए गए आंकड़ों से पता चला है कि देश में ओमिक्रॉन के केस 60 फीसदी हो सकते हैं। मुंबई की एक अन्य लैब की सामने आने वाली रिपोर्ट में भी 60 प्रतिशत नमूनों में ओमिक्रॉन संक्रमण की संभावना है, जो एक हफ्ते पहले 37 फीसदी था।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा, कोरोना से लड़ने के लिए राज्यों को दिए अहम निर्देश
ओमिक्रॉन के केस दो से तीन हफ्तों पहले कोरोना के कुल मामलों के महज 2 फीसदी थे, लेकिन अब यह काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं। हालांकि फिलहाल डेल्टा वेरिएंट के केस लगातार कम हो रहे हैं, मगर ओमिक्रॉन वेरिएंट जिस तीव्र गति से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है यह डराने वाला है। हालांकि तसल्ली इस बात को लेकर की जा सकती है कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन के लक्षण ज्यादा खतरनाक नहीं है। उन्होंने कहा कि डेल्टा वेरिएंट में 100 में से 6 केसों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी थी, जबकि ओमिक्रॉन के मामले में संख्या 3 है। कोरोना की दूसरी लहर में चार लाख केस सामने आए थे जिनमें से 24,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था और यदि कोरोना की तीसरी लहर में भारत में ओमिक्रॉन के 20 लाख केस सामने आते हैं तो प्रतिदिन 60,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications