दिल्ली में रफ्तार का कहर, बेकाबू DTC बस ने एक को रौंदा, 3 पुलिसकर्मी सहित 4 लोग घायल
नई दिल्ली, जून 25: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार डीटीसी बस की रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार (24 जून) को बेकाबू डीटीसी बस ने सराय रोहिल्ला के पास पहले ट्रैफिक पुलिस बूथ को टक्कर मारी। वहीं बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मी और एक ट्रैफिक पुलिस सहित 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इधर हादसे के तुरंत बाद बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।

हादसे के बाद चारों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में एएसआई गोविंद, हवलदार ऋषिपाल और एसआई किशन कुमार सहित एक राहगीर को अस्पताल में भर्ती है। राहगीर का नाम राम कुमार बताया जा रहा है।
वहीं घटनास्थल पर दम तोड़ने वाली शख्स की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है, मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शख्स हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहा था और बस की चपेट में आ गया।
इधर बस को अपने कब्जे में लेकर सराय रोहिल्ला पुलिस आरोपी बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। वहीं मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच में जुट गई है। हादसे को लेकर कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ है। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो पुलिस जांच के बाद भी सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications