दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और पुलिस के बीच झड़प, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का कर रहे विरोध
DSGMC Protest: सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की जमानत का विरोध कर रहे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के सदस्यों और दिल्ली पुलिस के बीच आज कोर्ट परिसर में झड़प हो गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राउज एवेन्यू कोर्ट रूम का एंट्री गेट बंद कर दिया है।
बता दें कि 1984 सिख दंगों में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को शुक्रवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें पुल बंगश इलाके में हुई हत्याओं के मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके बाद से ही सिख समुदाय में नाराजगी देखने को मिल रही थी।

दिल्ली की अदालत ने स्वीकार की जगदीश टाइटलर की जमानत याचिका
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर द्वारा भरे गए बेल बॉन्ड को स्वीकार कर लिया। यह जमानत 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पुल बंगश में हुई तीन लोगों की हत्या के केस में मिली है। अतिरिक्त चीफ मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने शनिवार को पाया कि सेशंस कोर्ट जगदीश टाइटलर को पहले ही जमानत दे चुकी है। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह टाइटलर को भी चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराएं।












Click it and Unblock the Notifications