Dry Day in Delhi: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद, 27 नवंबर को भी ड्राई डे
दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर 24 नवंबर को ड्राई डे का ऐलान किया है। सिख धर्म के विकास और स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नौवें सिख गुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में सभी शराब की दुकानें, बार और पब बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले यानी 19 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर भी ड्राई डे का ऐलान किया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि इसी दिन विश्व कप फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

27 नवंबर को भी ड्राई डे
दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अगला ड्राई डे सोमवार यानी 27 नवंबर को होगा। जारी आदेश के मुताबिक, 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पर भी रोक रहेगी। हालांकि, दिल्ली उत्पाद शुल्क विभाग के नय आदेश के अनुसार, क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को अब ड्राई डे नहीं होगा।
इस साल इन तारीखों पर बंद रहीं दुकानें
इस साल की शुरुआत में, चार सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित लगभग 637 शराब की दुकानें 8 मार्च (होली), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 24 अक्टूबर (दशहरा) और 12 नवंबर (दिवाली) और 19 नवंबर को छठ पूजा के चलते बंद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications