दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 432 करोड़ की हेरोइन, इस ट्रिक से पहुंची थी इंडिया
नई दिल्ली, 11 मई: दिल्ली में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने 434 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। डीआरआई ने जांत में करीब 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस पूरी खेप को एक एयर कार्गो से पकड़ा गया। करोड़ों की कीमत की ये हेरोइन 434 ट्रॉली बैग में भरकर भारत लाई गई थी। बताया जा रहा है कि, एयरकार्गो मॉड्यूल से ये अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी है।

डीआरआई ने ऑपरेशन ब्लैक एंड व्हाइट अभियान के तहत इस बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। युगांडा से कार्गो प्लेन में 62 किलोग्राम हेरोइन ट्रॉली बैग में भरकर लाई गई थी। डीआरई सूत्रों ने मुताबिक युगांडा के एंटेबे से आने वाला ये एयर कार्गो दुबई होते हुए एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचा था। जब्त माल की कुल कीमत 434 करोड़ रुपये आंकी गई है।
तस्करों ने हेरोइन बैग में न भरकर उसमें लगी स्टील रॉड में भरी थी, ताकि यह आसानी से पकड़ में न आए। युगांडा और दुबई में ये किसी तरह से निकल गई, लेकिन जैसे ही कार्गो प्लेन दिल्ली पहुंचा तो उस एजेंसी के स्कैनर में आ गई। दरअसल डीआरआई को पहले ही इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स के भारत आने की सूचना मिल चुकी थी। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि 55 किलो एयरपोर्ट से और 7 किलो गुरुग्राम से बरामद की गई। भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 50 लाख कैश भी बरामद किया गया है।
एजेंसी इस मामले में अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है। डीआरआई की टीम ने एयरकार्गो से हेरोइन की ये खेप पकड़ने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद इस शख्स से हुई पूछताछ के आधार पर हरियाणा और लुधियाना में भी छापेमारी को अंजाम दिया गया। जहां से 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक शख्स दिल्ली का और 2 अन्य लुधियाना के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications