DPS द्वारका को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक सप्ताह में 3 बार आ चुके हैं कॉल!
DPS Dwarka Bomb Threat: दिल्ली के जाने-माने स्कूलों में शुमार दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका सोमवार सुबह अचानक दहशत के माहौल में आ गया, जब प्रशासन को एक और बम की धमकी वाला कॉल मिला। यह पिछले कुछ हफ्तों में तीसरी बार है जब स्कूल को इस तरह की धमकी का सामना करना पड़ा है। कॉल मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
हालांकि पहले दो धमकियां झूठी साबित हुई थीं, लेकिन लगातार मिल रही चेतावनियों ने अभिभावकों की चिंता और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। इस बीच स्कूल प्रशासन ने दिनभर की पढ़ाई और परीक्षाएं स्थगित कर दीं और अभिभावकों को बच्चों को सुरक्षित ले जाने के निर्देश जारी किए। अब खबर है कि एक ने स्कूल और एक कॉलेज को भी धमकी भरी ईमेल मिली है।

पहले भी मिली हैं झूठी धमकियां
इससे पहले मिली दो धमकियां फर्जी साबित हुई थीं, लेकिन इस बार भी सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। लगातार मिल रही धमकियों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें: 'जैसे बम फट गया हो', किश्तवाड़ फ्लैश फ्लड्स ने छीनी 60 जिंदगियां, यात्रियों ने सुनाई दहशत भरी दास्तान
अभिभावकों को भेजा गया सर्कुलर
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को भेजे सर्कुलर में जानकारी दी कि सोमवार, 18 अगस्त 2025 को स्कूल बंद रहेगा। सर्कुलर में बताया गया कि बस और निजी वैन से आने वाले बच्चों को तुरंत वापस भेजा जा रहा है और ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक उनकी लाइव लोकेशन साझा कर रहे हैं। जो बच्चे निजी साधनों से आते हैं, उनके अभिभावकों से कहा गया कि वे अलग-अलग गेट से बच्चों को ले जाएं-प्री-स्कूल के बच्चे गेट नंबर 7 से और कक्षा 10 से 12 तक के बच्चे गेट नंबर 1 से।
परीक्षाएं और गतिविधियां स्थगित
स्कूल ने यह भी बताया कि सोमवार के लिए तय सभी टेस्ट, गतिविधियां और कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
अभिभावकों की चिंता बढ़ी
हालांकि तुरंत कराई गई निकासी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, लेकिन बार-बार की धमकियों ने अभिभावकों को परेशान कर दिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह धमकी पहले वाली कॉल से जुड़ी हुई है।
सुरक्षा को दी जा रही प्राथमिकता
फिलहाल स्कूल की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और बम निरोधक दस्ते की तलाशी जारी है। प्रशासन ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें: 'सोमवार से दोनों भाई स्कूल जाएंगे', पत्रकार की अपील पर Sonu Sood ने बिना पिता के बच्चों की मदद का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications