'सोमवार से दोनों भाई स्कूल जाएंगे', पत्रकार की अपील पर Sonu Sood ने बिना पिता के बच्चों की मदद का किया ऐलान
Sonu Sood helps poor children Darbhanga: गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। दरभंगा के दो बच्चे, जिनके पिता नहीं हैं, गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ चुके थे। बड़े भाई ने मजबूरी में स्कूल जाना छोड़ दिया था, लेकिन छोटे भाई को पढ़ाने की जिम्मेदारी खुद संभाली। अब सोनू सूद ने शिक्षा का बीड़ा उठाते हुए दोनों भाइयों की मदद का वादा किया है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के पत्रकार Vivek Muskan Pandit ने उनका वीडियो बनाया, जिसमें दोनों भाइयों के संघर्ष और उनके सपनों को उजागर किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों का ध्यान खींचा। गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद ने इन दोनों भाइयों की मदद का बीड़ा उठाया।

बच्चे का वीडियो हुआ था वायरल
दरभंगा के पत्रकार Vivek Muskan Pandit ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में साइकल पर तिरंगा लेकर जा रहा दो लड़का नजर आया। जब पत्रकार ने उससे बात की, तो पता चला कि यह दो भाई हैं जिनके पिता का निधन हो चुका है। गरीबी के कारण दोनों स्कूल नहीं जाते और घर का खर्च चलाने के लिए काम करते हैं। वीडियो में लड़का कहता है कि भले ही उसने पढ़ाई छोड़ दी है, लेकिन वह अपने छोटे भाई को पढ़ाएगा। यह भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने दोनों भाइयों की कहानी को शेयर किया।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav के करीब आते ही Chirag Paswan के तेवर हुए ढीले,पुराने बयानों पर दी सफाई, विपक्ष को भी चेताया
पत्रकार की अपील पर सोनू सूद ने किया मदद का ऐलान
पत्रकार Vivek Muskan Pandit ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दरभंगा के दो भाइयों की कहानी दिखाई गई। गरीबी के कारण बड़े भाई को पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन उसने छोटे भाई को पढ़ाने की ठान ली। दोनों के हाथों में तिरंगा और आंखों में बड़े सपने हैं। वीडियो ने परिवार के प्यार और संघर्ष की शक्ति को उजागर किया। लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर सोनू सूद को टैग करते हुए मदद की अपील की। इस पर सोनू सूद ने भरोसा जताते हुए कहा, "सोमवार से दोनों भाई स्कूल जाएँगे। नंबर भेज रहा हूँ, बसता बांध लो।"
ये भी पढ़ें Bihar News: 'सब्सिडी, जमीन और सुरक्षा’, इस बार बदलेगा बिहार का औद्योगिक नक्शा? क्या है सरकार का प्लान?












Click it and Unblock the Notifications