Delhi Metro Update: नई दिल्ली स्टेशन भी हुआ बंद, CJP प्रदर्शन के बीच 18 स्टेशनों पर सेवाएं ठप, देख लें अपडेट

Delhi Metro Update: दिल्ली में जारी CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही राजधानी में बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। नई दिल्ली स्टेशन पर फिलहाल यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही यहां इंटरचेंज की सुविधा भी बंद रहेगी।

सेंट्रल दिल्ली के कई अहम इलाकों में स्थित मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और दूसरे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। DMRC के मुताबिक, बंद किए गए स्टेशनों में नई दिल्ली, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

Delhi Metro Update

3 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

DMRC ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा यात्रियों को मिलती रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों पर भी एंट्री और एग्जिट बंद रहने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: '16 मेट्रो स्टेशन नहीं खोले तो हम लेंगे एक्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच CJI का दिल्ली मेट्रो को अल्टीमेटम!

लगातार तीसरे दिन मेट्रो सेवा पर असर

प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन लगातार तीसरे दिन प्रभावित हुए हैं। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी कई प्रमुख स्टेशनों को बंद रखा गया था। गुरुवार को केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक के एंट्री गेट करीब 14 घंटे बाद शाम को खोले गए थे, जबकि कई अन्य स्टेशन बंद रहे। सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख इलाकों से जुड़े स्टेशनों के बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए यह बदलाव परेशानी बढ़ा सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर शुरू करने से पहले दिल्ली मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: DU के कॉलेजों ने किया शिक्षा मंत्री का समर्थन! स्टूडेंट्स के लिए जारी की एडवाइजरी, भड़का DTF

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+