'16 मेट्रो स्टेशन नहीं खोले तो हम लेंगे एक्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच CJI का दिल्ली मेट्रो को अल्टीमेटम!
CJP Protest Delhi Metro Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रोटेस्ट के बीच 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। राजधानी के सेंट्रल दिल्ली इलाके में पिछले कुछ दिनों से कई स्टेशनों पर मेट्रो का ठहराव बंद है। 22 जुलाई को दिल्ली मेट्रो में ऐलान किया था कि राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट सहित 16 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। आज, 23 जुलाई को भी इन मेट्रो स्टेशन को नहीं खोला गया है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के बाद गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समेत 16 स्टेशन बंद रहे। इसका असर सुप्रीम कोर्ट आने वाले वकीलों और कोर्ट स्टाफ पर भी पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के सामने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण कई वकील और कर्मचारी समय पर अदालत नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर CJI ने मामले में जल्द दखल देने का भरोसा दिया।

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
विकास सिंह ने CJI को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आसपास के प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों और रजिस्ट्री के कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन लोगों के पास सुप्रीम कोर्ट के वैध एंट्री पास हैं और जो रजिस्ट्री स्टाफ का हिस्सा हैं, उन्हें सुरक्षा जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेट्रो से उतरने के बाद एग्जिट प्वाइंट पर यात्रियों की जांच की जा सकती है। वैध पास रखने वाले लोगों को बाहर आने दिया जाए, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरे स्टेशन से जाने के लिए कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: एक तीर से कई निशाने! जंतर-मंतर पर CJP का समर्थन, अगले दिन PM मोदी से मुलाकात, क्या है शरद पवार का असली गेम?
"दोपहर तक हल नहीं हुआ तो करेंगे हस्तक्षेप"
इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को पहले ही दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों से इस मामले पर बात करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर लंच टाइम के समय तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन खोलने को लेकर कोई समाधान नहीं निकलता है, तो वह खुद इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। CJI ने यह भी स्पष्ट किया कि मेट्रो बंद होने के कारण वकीलों की गैर-मौजूदगी पर गुरुवार को उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश जारी नहीं किया जाएगा।
16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद
दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार सुबह एक एडवाइजरी जारी कर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समेत 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की जानकारी दी थी। यह कदम जंतर-मंतर पर तेज हुए छात्र प्रदर्शन के बीच उठाया गया है। प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और इसका असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा है। इसके पहले 20 और 21 जुलाई को भी कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए थे।
ये भी पढ़ें: CJP Protest में आकर फंस गए निहंग सिख? कैमरे के सामने खोल दी सारी पोल, खुद देखिए क्या कहा


Click it and Unblock the Notifications
