Delhi Metro: 16 मेट्रो स्टेशन बंद! दिल्ली में प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला, जाने से पहले देखें Full List

Delhi Metro Stations Closed Amid CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपने रूट की योजना बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो सेवा से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर चेक करें। नीचे सभी बंद हुए मेट्रो स्टेशन की लिस्ट दी गई है।

Delhi Metro Stations Closed

दिल्ली के ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC के मुताबिक, अगले आदेश तक इन स्टेशनों को बंद रखा गया है-

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • ITO
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

यात्रियों को करना होगा रूट प्लान

CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो सेवा में यह बदलाव किया गया है। ऐसे में इन इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन और दूसरे परिवहन साधनों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। DMRC ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मनोज जरांगे? जिनके एक इशारे पर सड़कों पर उतर आता है जनसैलाब, CJP के साथ दिल्ली में डालेंगे डेरा!

बता दें, CJP बीते 32 दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। 20 जुलाई को CJP के समर्थकों ने संसद तक मार्च निकला था जिसमें कई विपक्षी दल भी शामिल हुई थे। 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हुए क्लैश में कई पुलिस वाले घायल हुए और सैकड़ों स्टूडेंट्स को भी चोटें आईं हैं। लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले प्रोटेस्टर्स पर छोड़े गए। इसके बाद CJP के समर्थक वापस जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के साथ बैठे हुए हैं। वहीं सोनम वांगचुक भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। इसी बीच आज दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन को बंद कर दिया गया है। ये सभी जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों के मेट्रो स्टेशन हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ बड़ा करने की तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+