दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, लेकिन सुधर रही हवा, IMD ने बताई- आज इन इलाकों में बारिश
नई दिल्ली। आज दिल्लीवासियों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता काफी कम हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि, आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट या हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में आज सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि, उत्तर पश्चिम भारत में 24 जनवरी से एक और ठंड पड़ने की संभावना है, तथा पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में भारी बारिश और पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है।

कोहरे के बीच दिल्ली में आज बारिश
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट या हल्की बारिश होने की संभावना है। आज सुबह 7 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने कहा है कि अधिकतम तापमान के 14.9 डिग्री सेल्सियस को छूने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। इस बीच, ठंड के दिनों में, बेघर लोगों ने गणेश नगर स्थित एक रैन बसेरा में शरण ली। एक कर्मचारी ने कहा, "हम दोपहर और रात के खाने के साथ सुबह चाय-नाश्ता प्रदान करते हैं। यहां 10-15 लोगों की क्षमता है। हम कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कर रहे हैं।"

दिल्ली का वातावरण सुधर रहा
मालूम हो कि, दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-सफर) ने बताया है कि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया है, जो 'मध्यम' श्रेणी में सुधार है। सफर ने कहा, "कल की बारिश से कणों की सफाई और गीले जमाव के कारण आज एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। बारिश आज भी जारी रहने की संभावना है, जिससे एक्यूआई में और सुधार होगा।" सफर ने कहा, "गुजरात तट और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की ओर जाने वाले खाड़ी क्षेत्र से धूल भरी आंधी चली।

अब हवा खराब होने की संभावना नहीं
सरकारी एजेंसियों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' माना जाता है। इसके अलावा 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ और रुक-रुक कर होने वाली बूंदाबांदी के कारण अब दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने की संभावना नहीं है।
दो दिनों में इन राज्यों में भी बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति और 24 जनवरी को इन क्षेत्रों में ठंडे दिन रहने की संभावना है। इसमें यह भी कहा गया है कि 25-27 जनवरी के दौरान इन क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications