दिल्लीवासियों को 24 घंटे मिलेगा पीने का साफ पानी, आतिशी बोलीं- 'जो वादा करते है, उसे पूरा भी करते हैं'
Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात देने की घोषमा की। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर नल से पानी पीते हुए दिल्ली के हर घर में चौबीसों घंटे स्वच्छ और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने का वादा किया। इस प्रतीकात्मक कार्य ने न केवल जल आपूर्ति की गुणवत्ता पर भरोसे को उजागर किया। बल्कि दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में AAP ने बड़े अभियान की शुरुआत भी की।
पूर्व सीएम मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजेंद्र नगर के एक घर में नल खोलकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। उन्होंने पहले अपने हाथों से पानी पिया और फिर स्थानीय निवासी द्वारा दिए गए गिलास से पानी पीकर जनता को स्वच्छ जल आपूर्ति में सरकार के प्रयासों का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "दस साल पहले जब अरविंद केजरीवाल जी CM बने थे तब हमने एक सपना देखा था कि दिल्लीवालों को 24 घंटे मुफ्त बिजली, पानी, बेहतर सरकारी स्कूल और अस्पताल की सुविधा मिले। उन्होंने कहा, हमने जनता के आशीर्वाद से मेहनत की और दिल्ली में इस सपने को सच करके दिखा दिया। उनके पास इस योजना को पूरी दिल्ली में लागू करने का ब्लू-प्रिंट है। वो दिन दूर नहीं जब हर दिल्लीवाले को 24x7 साफ़ पानी मिलेगा।"
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर घर में चौबीसों घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। अब दिल्ली वासी बिना किसी डर के नल का पानी पी सकेंगे। यह न केवल पानी की गुणवत्ता में सुधार लाएगा, बल्कि जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य दिल्ली के निवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए टैंकरों और अन्य माध्यमों पर निर्भरता से मुक्त करना है। AAP सरकार ने जल प्रबंधन को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि यह पहल राजधानी में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के मानकों को और ऊंचा उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications