स्वाति मालिवाल ने किया जीबी रोड का दौरा, बताई आंखो-देखी
नई दिल्ली। 'दिल्ली में हर रात नुमाइश होती है और बोली लगती है। लोग शराब पीके महिला पे टूटने को तैयार रहते हैं। यह है हमारे समाज का महिला सशक्तिकरण।'

यह बात दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखी है।
उन्होंने लिखा है कि जीबी रोड संसद से तीन किलोमीटर की दूरी पर है, तब भी वहां आपराधिक गतिविधियां जारी रहती है हर रात यहां छोटी बच्चियां बेची जाती हैं और उनक पर अत्याचार होता है।
उन्होंने लिखा कि इसका समाधान तभी हो सकता है जब सरकार,पुलिस, समाज और कोर्ट मिल कर काम करें।
जीबी रोड का किया था दौरा
बता दें कि स्वाती ने 4-5 सितंबर की रात जीबी रोड का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर एकाउंट यह सारी बाते लिखीं।
स्वाती ने लिखा है कि 'सिस्टम का कोई डर नहीं है। हर वेश्यालय में तस्करी कर लाई गई महिलाओं को छिपाने के लिए तहखाने मौजूद हैं। दिल्ली के नामी कॉलेजों के लड़के भी यहां थे। यहां दुखद और चौंकाने वाला है।'
स्वाती ने आगे लिखा है कि 'पुलिस भी दबाव में है। कोई एक्शन लेते हैं तो मानवाधिकार वाले लोग चिल्लाने लगते हैं, कोर्ट से स्टे आर्डर ले आते हैं।'
MCD का भी है अहम रोल
लिखा गया है कि 'MCD का भी अहम रोल है। कोठे अवैध रूप से बने है। बहुत तहखाने हैं, सांस नहीं ले सकते वहां लड़की छुपाई जाती है। कोई एक्शन क्यों नहीं किया?'
उन्होंने लिखा है कि 'सबसे दुःख की बात यहाँ छोटी बच्चियां थी। उनकी माँ ये काम करती हैं। सरकार को बच्चों को तुरंत निकालना चाहिए जिससे वो इस दलदल में न पड़े।'
स्वाती ने लिखा है 'आफाक के कोठों पर गए। बिजनेस जोर से चल रहा था। लोगों में न पुलिस का डर है, न सरकार का। इतने सालों से चल रहा गैर कानूनी धंधा मानो कानूनी हो।'












Click it and Unblock the Notifications