दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह का पद से इस्तीफा, माकन पर लगाए गंभीर आरोप
बरखा शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पार्टी आलाकमान ने माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि वो कांग्रेस पार्टी में बनी रहेंगी, उन्होंने सिर्फ दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।

बरखा शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पार्टी आलाकमान ने माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बरखा इस मसले पर पार्टी के रवैये से दुखी बताई जा रही हैं।
राहुल ने नहीं सुनी बात
बरखा ने राहुल गांधी पर भी उनकी बात ना सुनने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए, इसको लेकर जब राहुल गांधी से बात की गई को उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। राहुल से मुलाकात ना होने की वजह से भी बरखा नाराज हैं।
हाल-फिलहाल में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इसमें सबसे नया नाम पूर्व दिल्ली प्रदेश और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली का है। लवली ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है।












Click it and Unblock the Notifications