तांत्रिक की विभूति को शराब में मिलाकर महिला ने ले ली पति की जान

नई दिल्ली। दिल्ली में एक महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से इस कदर परेशान हुई कि उसने तांत्रिक की मदद से उसे जहर देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल तांत्रिक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला एक केंद्रीय कर्मचारी है। महिला का पति रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। उसने तांत्रिक की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था।

पति की शराब पीने की लत से परेशान थी महिला

पति की शराब पीने की लत से परेशान थी महिला

घटना दिल्ली के कालीबाड़ी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान केवी रमा और तांत्रिक की श्याम सिंह उर्फ भगत सिंह के रूप में हुई है। के.वी रामा नाम की महिला को घर की शांति के लिए एक तांत्रिक ने पति को जहर देने की सलाह दी थी। रामा का कहना है कि उनके 52 वर्षीय पति डीएस मूर्ति ने उनके सारे गहने 12 लाख रुपयों में बेच दिए थे और पति की शराब पीने की लत के कारण शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी।

पति को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हुई महिला

पति को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हुई महिला

दिल्ली पुलिस को 26 फरवरी को RML हॉस्पिटल से कॉल आई थी कि एक शख्स को बेहोशी की हालत में एडमिट कराया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस युवक की पहचान डी. एस मूर्ति के रूप हुई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और साथ ही एंट्री रजिस्टर में फ़ोन नंबर भी लिखा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक को भर्ती कराने वाले का टेलीफोन नंबर और पता गलत था। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला के कालीबाड़ी स्थित घर का पता चला।

 तांत्रिक ने महिला को दिया था विभूति पैकेट

तांत्रिक ने महिला को दिया था विभूति पैकेट

मृतक के भाई डीवीएसएस शिव शर्मा को आंध्र प्रदेश के वारंगल से बुलाया गया। पूछताछ के बाद केवी रामा ने अपने पति को जहर से मारने की बात कबूल की। महिला के कबूलनामे के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दी जिसके बाद से पुलिस ने इस पूरे मामले में आईपीसी 302, 120बी और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक ने पति को पिलाने के लिए महिला को विभूति का एक पैकेट दिया था। 26 फरवरी को रामा ने पति की ड्रिंक में 'विभूति' मिला दी जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद रमा पति को अस्पताल में छोड़ आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+