Video: 'वो मेरे ब्रेस्ट को घूर रहा था...', महिला पत्रकार ने दिल्ली के उबर ड्राइवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Delhi News: दिल्ली की रहने वाली एक महिला पत्रकार ने दिल्ली के ऊबर ऑटो ड्राइवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने दिल्ली में एक उबर ऑटो-रिक्शा के ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार का कहना है कि बुधवार को दिल्ली में एक उबर ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। महिला एक प्रमुख मीडिया संगठन की पत्रकार हैं। महिला पत्रकार का दावा है कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने घर से वह दोस्त के यहां मालवीय नगर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी थीं, उसी दौरान उबर ड्राइवर ने महिला को गलत तरीके से देखा। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
महिला पत्रकार ने बताई आपबीती
अपनी आपबीती सुनाते हुए महिला ने ट्विटर पर लिखा कि विनोद कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले ड्राइवर ने ऑटो के साइड मिरर के माध्यम से उसे गलत तरीके से देखा। महिला ने ऊबर को टैग करते हुए लिखा, ''मैंने अपने घर से एक दोस्त के घर जाने के लिए ऑटो लिया था। थोड़ी देर बाद, मैंने देखा कि ड्राइवर ऑटो के साइड मिरर से मुझे ठीक मेरे ब्रेस्ट की ओर देख रहा था। मैं थोड़ा दाहिनी ओर खिसक गई और और लेफ्ट साइड मिरर में दिखाई नहीं दे रहा था।'' महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
महिला ने आगे बताया कि, ''फिर (ड्राइवर) वह शीशे के दाहिनी ओर देखने लगा। फिर मैं सबसे बाईं ओर चला गई और किसी भी शीशे में दिखाई नहीं दे रही था। फिर वह मुझे देखने के लिए बार-बार पीछे मुड़ रहा था। मैंने पहली बार की ऊबर की सेफ्टी फीचर का इस्तेमाल करने का सोचा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।''
महिला ने ट्वीट करते हुए आगे बताया कि, ''जब मैंने पहली बार नंबर डायल किया, तो ऑडियो स्पष्ट नहीं था। मैंने तब उस ड्राइवर को कहा कि मैं उसकी शिकायत करूंगी। मैंने उसे ड्राइविंग पर ध्यान देने के लिए भी कहा। इस पर उसने (ड्राइवर) कहा, ''करदो।'' फिर मैंने नंबर फिर से डायल किया लेकिन खराब नेटवर्क के कारण ऑडियो नहीं सुन सकी।''
महिला ने आगे बताया, ''मैंने फिर एक छोटा वीडियो बनाया, (इस ट्वीट के साथ शेयर कर रही हूं) ड्राइवर को फिर से चेतावनी दी कि मैं शिकायत करने वाली हूं। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे शिकायत करनी चाहिए, तो उन्होंने पुष्टि में सिर हिलाया और कहा कि कर देना।''
ऑटो ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डीसीडब्ल्यू ने 6 मार्च तक दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। स्वाति मालिवाल ने उबर से भी यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की डिटेल्स मांगी है। DCW के नोटिस के बाद, महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ IPC की धारा 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला की लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications