मां को मिलकर मार रहे थे बेटा-बहू, बचाव में आई महिला को नग्न कर पीटा

नई दिल्ली: दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला को बुरी हालत में फटे कपड़ों में देखा गया था, जोकि काफी हैरान करने वाला था। ये मामला दिल्ली के पालम इलाके का बताया जा रहा है जहां लोगों ने भरे बाजार महिला की पिटाई होते देखा और उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे। बाद में महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस स्टेशन जाकर की।

delhi woman allegedly stripped and beaten up by her landlady’s family

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला को मारपीट करने से रोकने पर मकान मालकिन के घरवालों ने उसे बुरी तरह पीटा। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बुधवार की रात को मकान मालकिन का बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को पीट रहे थे। जब महिला ने जाकर उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे भी पीटा।

इसके बाद वो वहां से भागी लेकिन उन्होंने महिला को दौड़ाया और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। वीडियो में भी उसके खिलाफ मारपीट साफ दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक, मकान मालकिन ने अपने बेटे और दामाद को अपने घर से बाहर कर दिया था। बेटा अक्सर उस घर में आते-जाते रहता था लेकिन उसकी पत्नी को घर में आने की इजाजत नहीं थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+