Pollution: दिल्ली की हवा में सुधार नहीं, आज भी AQI 328, ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई । आजयहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 328 खराब श्रेणी में ही है । वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने कहा है कि स्थिति में सुधार बहुत मामूली है।
Recommended Video

दिल्ली की सुबह ठिठुरन और कोहरे के साथ
जहां एक तरफ प्रदूषण की मार से लोग दुखी हैं वहीं दूसरी ओर अब सर्दी ने दिल्ली में अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज भी दिल्ली की सुबह ठिठुरन और कोहरे के साथ हुई है। राजधानी में इस वक्त न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बना हुआ है तो वहीं पिछले दो दिन से दिल्ली का तापमान 6 डिग्री रहने से दिल्ली में पिछले 6 सालों से ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। आपको बता दें कि दिसंबर के शुरुआती 15 दिन इससे पहले इतने ठंडे साल 2015 में हुए थे।

दिल्ली में ठंड बढ़ने की वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
दिल्ली में ठंड बढ़ने की वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। इस वक्त उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में जमकर बर्फबारी होने लगी है तो वहीं कश्मीर में कुछ इलाकों में तापमान शून्य के नीचे चला गया है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है और आने वाले दिनों में ये और भी बढ़ेगी ही।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली IMD - पश्चिमी दिल्ली · 378 AQI · खराब
- पूसा, दिल्ली DPCC - पश्चिमी दिल्ली ·302 AQI · बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली - पश्चिमी दिल्ली · 267 AQI · बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 265 AQI · बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 289 AQI · बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली - 291 AQI, गंभीर
- लोधी रोड में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 269 (खराब) श्रेणी

सोमवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा
- गुरुग्राम में AQI 314
- फरीदाबाद में AQI 316
- गाजियाबाद में AQI 337
- ग्रेटर नोएडा में AQI 315
- मुरादाबाद में AQI 321
- आगरा में AQI 315
- जयपुर में AQI 221
- लखनऊ में AQI 215
- अंबाला में AQI 244












Click it and Unblock the Notifications