Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया Yellow Alert

Delhi ka aaj ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जमकर बादल बरस रहे हैं, जिसके कारण आज यहां लोगों को तपन से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी राजधानी का मौसम गीला -गीला रहेगा और हल्की हल्की बारिश पूरे दिन होती रहेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक के लिए यहां पर Yellow Alert जारी किया हुआ है, उसका कहना है कि दिल्ली में आज हल्की और कल भारी बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Today

आज बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। बुधवार को यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है और हवाएं चलेंगी। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 168 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 198 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 198 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -178 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 117 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 169 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं

आज यहां भी होगी बारिश

दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है , जबकि वहीं गुजरात, कोंकण और गोवा और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आंशका बनी हुई है, जिसके लिए दो दिन पहले से ही यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+