Delhi Weather Updates: दिल्ली में बाढ़! खतरे के निशाने को यमुना ने किया क्रॉस
Delhi Weather Updates: मानसूनी बारिश ने दिल्ली में जबरदस्त तांडव मचाया हुआ है, हालात ऐसे बने हैं जिसकी वजह से राजधानी पर बाढ़ का खतर मंडरा रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। मालूम हो कि यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया।

सोमवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने बारिश प्रभावित एरिया का दौरा भी किया, उन्होंने कहा कि इस इस वक्त नदी के ऊपरी इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली के तटीय इलाके में पानी भर सकता है फिलहाल यहां के लोगों को रेस्कयू किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
खतरे के निशान का मीटर 205.33 मीटर
आपको बता दें कि यमुना का खतरे के निशान का मीटर 205.33 मीटर है, गौरतलब है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से करीब 2.79 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। दिल्ली में बारिश की स्थिति पर सीएम केजरीवाल ने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई थी।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता
मालूम हो कि दिल्ली में इस वक्त बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मानसून के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण इस वक्त दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिन बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि बारिश का ये दौर अगले दो-तीन दिनों तक चलेगा।
एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई
गौरतलब है कि दिल्ली में 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, सड़कें जलमग्न हो गई हैं, आवाजाही प्रभावित हुई है। लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोगों को सड़कों पर ट्रैफिक जाम की भी परेशानी हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया गया है।
बारिश का उत्पात जारी
केवल दिल्ली में ही नहीं हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश का उत्पात जारी है। भारी बारिश के कारण अलग-अलग राज्यों के मिलाकर 19 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा तबाही तो हिमाचल में हुई है,जहां आठ लोग बारिश के कारण मौत के शिकार हो गए हैं और करोड़ों का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने यहां भी रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है तो वहीं यूपी और बंगाल में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications