Delhi Weather Updates: गर्मी से उबल रही है दिल्ली, पारा जा सकता है 44 डिग्री, जानिए IMD ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप दिल्ली में प्रचंड रूप से जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में गर्मी का तांडव यूं ही जारी रहेगा और वीकेंड तक पारा यहां 44 से 46 तक पहुंच सकता है। तो वहीं राजधानी में 28 अप्रैल से एक बार फिर भीषण लू यानी हीट वेव (Heat Wave) चलने की आशंका है इसलिए यहां कल से ही Yellow Alert जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: भीषण गर्मी और लू ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट | वनइंडिया
     चलने की चेतावनी

    चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने कहा है कि 28 अप्रैल तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल नहीं रहेंगे, जिससे तेज धूप निकलेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा। आईएमडी ने भी दिन में लू चलने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

     पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

    पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

    अनुमान के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ के 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में एक्टिव हो सकता है। अगर यह प्रभावी रहा तो गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। अब लू के थपेड़े भी बुरी तरह से अब दिल्ली को झुलसाने वाले हैं। ये पूरा सप्ताह काफी गर्म रहने वाला है।

    निजी एजेंसी स्काईमेट ने दी चेतावनी

    निजी एजेंसी स्काईमेट ने दी चेतावनी

    इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में अब गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-296 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-262 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 279 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-286 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -282 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 297 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 283 AQI⁠ खराब
    • गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+