Delhi Weather Updates: अभी सताएगी गर्मी, दिल्ली में जारी हुआ Yellow Alert, पारा पहुंचा 41

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी वालों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है और आने वाले पूरे हफ्ते उन्हें लू के थपेड़ों को सहना होगा इसलिए यहां पर हीटवेव का Yellow Alert जारी किया गया है।

Recommended Video

    Weather Update: भीषण गर्मी और लू ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट | वनइंडिया
    बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा

    बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा

    मालूम हो कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। आईएमडी मे कहा है कि 2 मई तक दिल्ली एनसीआर का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच जाने का अनुमान है लेकिन इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी।

    लू चलने की चेतावनी

    लू चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने कहा है कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा। आईएमडी ने भी दिन में लू चलने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

     पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो सकता है

    पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो सकता है

    अनुमान के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो सकता है। अगर यह प्रभावी होता है तो गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इससे केवल फौरी तौर पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    गर्मी का तांडव

    इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में अब गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-293 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-267 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 278 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-283 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -281 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 292 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 284 AQI⁠ खराब

    गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+