Delhi Weather : दिल्ली-NCR में फिर झुलसाने वाली गर्मी, पारा पहुंचा 40 पार, जानिए कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन काफी गर्मी पड़ने वाली है हालांकि इसके बाद मौसम नम होगा और बारिश होगी।

Delhi ke Mausam Ki Jankari: मानसून की आहट और साइक्लोन के अलर्ट के बीच राजधानी दिल्ली में जमकर गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में इस वक्त पारा चालीस पार पहुंच गया है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा और आज भी आसार ऐसे ही हैं। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा और लोगों को कड़ी धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

 Delhi Weather

हालांकि 15 जून से आसार बदलने वाले हैं और यहां पर हल्की बारिश हो सकती है। 16 जून के बाद से बारिश में तेजी आएगी लेकिन तब तक दिल्ली -एनसीआर के लोगों को गर्मी झेलनी होगी। IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहने का अनुमान है। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 199 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 205 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 211 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -212 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 201 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 199 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी , बिहार, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज भी मौसम गर्म रहेगा और यहां भी कई जगहों पर पारा चालीस डिग्री के ऊपर ही रहेगा और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

साइक्लोन 'बिपरजॉय' का अलर्ट जारी

तो वहीं साइक्लोन 'बिपरजॉय' की वजह से गुजरात, मुंबई, गोवा, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर राजस्थान पर भी पड़ने वाला है इस कारण वहां भी 16 जून के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यहां है हीटवेव की स्थिति

तो वहीं बंगाल और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बरसात और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका जाहिर की है और इसके लिए चेतावनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+