Delhi Weather updates: बारिश के साथ हुई दिल्ली-NCR की सुबह, जानिए आज पूरे दिन कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से राजधानी और आस-पास इलाकों में बादल बरस रहे हैं

Delhi Rains, Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर की सुबह आज झमाझम बारिश से हुई है, बरसात के दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि सुबह-सुबह बारिश होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पिछले तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गर्मी में कमी आई है।
आज पूरे दिन दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज पूरे दिन दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा और रूक-रूक पूरे दिन बरसात होती रहेगी और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिसकी रफ्तार 40 किमी के आस-पास रहेगी। आईएमडी ने पहले से ही राजधानी समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट पिछले तीन दिनों से जारी किया हुआ है।
अगले कुछ घंटों के अंदर होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर बड़ौत, बागपत (यूपी), पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा , गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम,करनाल में भी बारिश होगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
आबो-हवा में सुधार
तो वहीं लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है । The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 223 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 231 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 221 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 232 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -232 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 251 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं
आज यहां भी होगी बारिश
गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अंडमान- निकोबार में आज भी बारिश के आसार हैं इसलिए Orange Alert जारी है तो हीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी शाम तक भारी वर्षा के आसार है, बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश हुई है जिसके कारण यहां के तापमान में गिरावट हुई है। तो वहीं बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, जबकि यूपी-एमपी और बिहार के इलाकों में भी आज बरसात हो सकती है, जिसके लिए भी पहले से ही अलर्ट जारी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications