Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा या बढ़ेगी गर्मी? जानिए IMD का अपडेट

IMD Alert: देश की राजधानी दिल्ली में आज के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और दिल्लीवासियों को फिर से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 Delhi Weather Updates

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है। राजधानी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही थी तो वहीं आज के बाद से इसका असर कम होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन सोमवार से तापमान में इजाफा होगा।

आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास ही रह सकता है तो वहीं अनुमान ये है कि दिल्ली में 7 जून से गर्मी का भीषण दौर देखने को मिलेगा और पारा एक बार फिर से चालीस के पार जा सकता है।

दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है

फिलहाल लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है, जो कि एक राहत की बात है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 189 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 197 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 291 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली 291 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 214 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 197 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

यहां पर जमकर बारिश हो सकती है

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर आज फिर से हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और यूपी में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

आज केरल पहुंच सकता है मानसून

तो वहीं आज केरल में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं, इसलिए केरल, कर्नाटक, तमिलनाजु और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि जून में इस बार औसत से कम वर्षा होगी और मानसून धीरे-धीरे स्पीड पकड़ेगा। तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज बारिश के आसार हैं इसलिए यहां भी अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+