Delhi Weather Updates: उफ्फ ये गर्मी, दिल्ली में Orange Alert जारी, पारा जा सकता है 44

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी वालों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। यहां आने वाले दिनों में अब अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक जा सकता है तो वहीं यहां लू चलने की संभावना है और इसी कारण यहां पर Orange Alert जारी किया गया है।

Recommended Video

    Weather Update:IMD ने 5 राज्यों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में Orange Alert जारी, पारा जा सकता है 44

    जबकि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 तक जाने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 रह सकता है। मालूम हो कि गुरुवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तामपान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा है। हालांकि एक-दो दिन के अंदर दिल्ली के मौसम में बदलाव हो सकता है क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से रविवार को हल्की बारिश हो सकती हैं और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिल सकती है।

    उफ्फ ये गर्मी, दिल्ली में Orange Alert जारी

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा

    मौसम विभाग ने कहा है कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा। आईएमडी ने भी दिन में लू चलने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में अब गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

    उफ्फ ये गर्मी, दिल्ली में Orange Alert जारी

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-297 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-268AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 279 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-284 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -285 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 294 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 289 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+