Delhi Weather : दिल्ली-NCR में अब सताएगी गर्मी, करना पड़ेगा हीटवेव का सामना, जानिए IMD का Update

दिल्ली का मौसम : दिल्ली-NCR में अब तापमान बढ़ेगा और लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा, अगले ती-चार दिन राजधानी लू की गिरफ्त में ही रहेगी।

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: दक्षिण भारत में मानसून आ चुका है और ये सामान्य गति से आगे भी बढ़ रहा है लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अब दिल्ली -एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अब लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा और गर्मी झेलनी होगी।

Delhi Weather :

आईएमडी मे कहा है कि देश की राजधानी में आज दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी इसलिए लोग घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ा सेहत के प्रति सचेत रहे हैं और हीटवेव से बचने के लिए बताई गई सारी गाइडलाइंस का पालन करें। उन्होंने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में ये स्थिति अगले तीन-चार दिन रहने वाली है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की आशंका बनी हुई है लेकिन मौसम विभाग ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहने का अनुमान है। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 201 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 197 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 213 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -213 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 211 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 201 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी , बिहार, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज भी मौसम गर्म रहेगा और यहां भी कई जगहों पर पारा चालीस डिग्री के ऊपर ही रहेगा और यहां पर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं मानसून और साइक्लोन बिपरजॉय के कारण आज मुंबई, गोवा, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बरसात और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+