Delhi Weather Updates: फिर सताएगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 44, 'हीटवेव' का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 09 मई। बीते हफ्ते में आंधी-पानी के कारण दिल्ली-एनसीआर के ताप में कमी देखी गई लेकिन एक बार फिर से राजधानी में गर्मी बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक बार फिर से दिल्ली में हीटवेव का दौर जारी होगा, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।आईएमडी वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने ANI से बात करते हुए कहा कि अभी तो दिल्ली में हवाओं का दौर चलने से राहत मिली हुई है लेकिन 11-13 मई से दिल्ली में स्थिति में परिवर्तन होगा।
Recommended Video

दिल्ली में हीटवेव चलने की संभावना
उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में कुछ जगह हीटवेव चलने की संभावना है और 11-12 मई को दिल्ली में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है,इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त हर किसी को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

मानसून का जल्द होगा आगमन
हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में अब प्री-मानसून स्थिति देखने को मिलेगी, जिससे बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी। फिलहाल जो आसार नजर आ रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि मानसून दिल्ली में समय पर पहुंचेगा। वैसे एक दिन पहले ही आईआईटीएम की एक टीम ने मानसून के जल्द भारत में दस्तक देने की उम्मीद जताई है। उनका तो ये कहना है कि इस बार मानसून सीजन 20 मई से ही शुरू हो जाएगा।

1 जून को केरल पहुंचता है मानसून
आम तौर पर साउथ-वेस्ट मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है। लेकिन अगर ये दस दिन पहले केरल पहुंचता है तो दिल्ली में मानसून सीजन जल्द ही शुरू हो जाएगा। आम तौर पर दिल्ली में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचता है। फिलहाल मौसम विभाग ने इस बार देश में अच्छे मानसून की उम्मीद जताई है, जो कि किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-187 AQI खराब
- पंजाबी बाग-189 AQI खराब
- शादीपुर- 201 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-194 AQI खराब
- अशोक विहार -121 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका-143 QI खराब
- लोधी रोड- 184 AQI खराब
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications