Delhi Weather : दिल्ली-NCR में आज भी रहेगा बादलों का डेरा लेकिन गर्मी से राहत नहीं, जानिए IMD का अपडेट

Delhi का मौसम : दिल्ली-NCR में अब तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी लेकिन हीटवेव की संभावना नहीं है।

Delhi Weather

Delhi ke Mausam Ki Jankari: मानसून का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि गुरुवार को इसने केरल में दस्तक दे दी है, जिसने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। हालांकि ये पूरे सात दिन लेट वहां पहुंचा है लेकिन फिर भी मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली-NCR में आज भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।

आज बरसात तो होगी लेकिन गर्मी भी बढ़ेगी

भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज बरसात तो होगी लेकिन गर्मी भी बढ़ेगी और आने वाले दिनों में अब एक बार फिर से तापमान में इजाफा होगा, हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होते दिख रहा है लेकिन अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि हीटवेव के चलने के आसार फिलहाल कम ही दिख रहे हैं।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा

IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहने का अनुमान है। वैसे लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 198 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 176 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 211 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -204 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 189 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 214 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी , गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा और यहां भी पारा चालीस डिग्री पार भी जा सकता है। तो वहीं बिहार में दस जून के बीच हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मानसून और साइक्लोन बिपरजॉय के कारण आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बरसात और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+