Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा, जानिए IMD का मौसम अपडेट
Delhi Weather Today:दिल्ली-NCR में आज भी western disturbance सक्रिय है, जिससे बरसात होगी लेकिन शनिवार से इसका प्रभाव खत्म हो सकता है।

Delhi Rains, Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस वक्त दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और आज भी यहां पर हल्की बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है लेकिन कल से यहां पर विक्षोभ का असर नहीं दिखेगा और इसी कारण यहां के तापमान में वृद्धि होगी जिससे एक बार फिर से राजधानी में मौसम गर्म हो सकता है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री ही रहने का अनुमान है। वैसे लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 199 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 211 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -201 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 198 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 212 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका है लेकिन आज यूपी, बिहार में मौसम साफ रहेगा और एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। लेकिन साउथ में प्रीमानसून की गतिविधिया चालू हैं और इसी कारण आज कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बरसात और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिसके लिए पहले से ही चेतावनी जारी की गई है और सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications