Delhi weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली तपन से राहत, आज पूरे दिन मौसम रहेगा भीगा-भीगा
Delhi Mausam ki Jankari: पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी की मार सह रही राजधानी दिल्ली की आज सुबह सुहानी हो गई है क्योंकि आज राजधानी में सुबह--सुबह बादल जो बरसे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर आज बरसात हुई है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन मौसम यहां भीगा-भीगा ही रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को राहत रहेगी।

दिल्ली में बरसात हुई
मौसम विभाग ने कहा था कि साइक्लोन 'बिपारजॉय'का असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा, अब चूंकि राजस्थान में उसे लेकर अलर्ट जारी है, ऐसे में आज दिल्ली में बरसात हो सकती है और उसका अनुमान आज सही ही निकला।
दिल्लीवासियों को मिली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।
आबो-हवा में पहले से काफी सुधार
तो वहीं आज पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 197 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 234 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 228 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 229AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -179 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 146 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 177 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
वेल्लोर में आज स्कूल बंद
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। कल रात चेन्नई में भारी बरसात हुई है । भारी बरसात की वजह से वेल्लोर में आज स्कूल बंद हैं।
भारी बारिश के आसार
तो वहीं आज अरुणाचल प्रदेश मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसूनी बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications