Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में जमकर होगी बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ये पूरा हफ्ता बारिश और तेज हवाओं की गिरफ्त में रहेगा और तापमान में कमी आएगी।

 Delhi Weather Updates:

Delhi Weather Updates: मौसम के उलटफेर के बीच साइक्लोन 'मोचा' की आहट ने लोगों को तंग कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में शनिवार को धूप निकलने की वजह से फिर से पारा चढ़ा था लेकिन रविवार को फिर से यहां पर बारिश हुई, जिससे राजधानी फिर से कूल-कूल हो गई है तो वहीं दूसरी ओर आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं।

ये हफ्ता भी भीगा-भीगा ही रहेगा

आईएमडी ने कहा है कि पिछले हफ्ते की तरह ये हफ्ता भी भीगा-भीगा ही रहेगा और लोगों को हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली रहेगी। आज सुबह से दिल्ली और आस-पास इलाकों में बादल छाए हुए हैं। लगातार बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में कमी आई है तो वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 168 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 165 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 182 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 171 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 182 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 167 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश होने की आशंका

आज बारिश के केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल , ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी होने की आशंका है।

साइक्लोन 'मोचा'

मौसम विभाग ने साइक्लोन 'मोचा' के चलते ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यो में 12 मई तक तक आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए उसने इन दोनों राज्यों में Yellow alert जारी किया हुआ है। अनुमान के मुताबिक ये तूफान बहुत शक्तिशाली होगा। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है और जो लोग समुद्र के अंदर हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लौटने को कहा गया है।

Recommended Video

    Cyclone Mocha: Bay Of Bengal से चला मोचा तूफान, High Alert पर हैं ये 3 राज्य | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+