Delhi Weather Updates: फिर पसीने-पसीने होगी दिल्ली, पारा जा सकता है 45, 'लू' भी करेगी परेशान

नई दिल्ली, 06 मई। पिछले तीन-चार दिनों से बारिश की वजह से राहत महसूस करने वाले दिल्लीवासियों के आने वाले दिन फिर से परेशानी भरे हो सकते हैं क्योंकि भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मई से एक बार फिर से पारा चढ़ने वाला है और लोगों को हीटवेव तंग करेंगी। गुरुवार दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है।

Delhi Weather Updates: फिर पसीने-पसीने होगी दिल्ली, पारा जा सकता है 45, लू भी करेगी परेशान

Recommended Video

    Weather Update: आज भी नही चलेगी Heatwave, आज यंहा होगी बारिश, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी

    इसके पीछे कारण पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई राजधानी की बारिश है, जिससे तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। हालांकि ये राहत फौरी तौर पर ही रहने वाली है क्योंकि आईएमडी के मुताबिक पूर्वी हवाएं आज रात तक पश्चिमी हवाओं में बदल जाएंगी, जिससे शुक्रवार तक पारा 39-40 डिग्री सेल्सियस और शनिवार तक 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

    Delhi Weather Updates: फिर पसीने-पसीने होगी दिल्ली, पारा जा सकता है 45, लू भी करेगी परेशान

    मौसम का ये हाल अगले सप्ताह तक भी जारी रहेगा, यही नहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से दिल्ली में 'लू' की स्थिति भी बन जाएगी और राजधानी का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। आपको बता दें कि इस साल दिल्ली में गर्मी ने अप्रैल से ही प्रचंड रूप धारण किया हुआ है। बीते महीने में तो इस साल गर्मी का 72 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटा था। हालांकि भले ही दिल्ली में पारा चढ़ेगा लेकिन देश के अन्य राज्यों में अब प्री-मानसून गतिविधियां चालू होंगी जिससे कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है, जिससे निश्चित तौर पर लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

    Delhi Weather Updates: फिर पसीने-पसीने होगी दिल्ली, पारा जा सकता है 45, लू भी करेगी परेशान

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-287 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-216 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 212 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-294 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -289 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 293 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 286 AQI⁠ खराब

    गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+