Delhi Ka Mausam: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, पारा पहुंचा 40, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD Alert: दिल्ली में गर्मी का तांडव जारी है,लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहने को कहा गया है। आज राजधानी में मौसम काफी शुष्क और गर्म रहने वाला है।

Delhi Weather Updates: अप्रैल माह में ही गर्मी से उबल रही दिल्ली में अगले 24 घंटे और परेशानी भरे हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में हीटवेव चलेगी हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां देखने को मिलेगा, जिससे कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ये फौरी तौर पर ही होगा इससे लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है।
देश के नौ राज्यों में हीटवेव की चेतावनी
मौसम के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 'देश के नौ राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। तो वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दिल्ली पर भी होगा लेकिन इसका असर 19 अप्रैल से दिखाई देगा लेकिन तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।'
40 डिग्री सेल्सियस पर उबल रही दिल्ली
आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब अधिकतम तापमान यहां 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। आज भी यहां ये ही हाल रहने वाला है।
कई इलाकों के मौसम में होगी तब्दीली
वैसे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों के मौसम में तब्दीली होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।
कब आएगा मानसून?
अप्रैल में जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, उसे देखते हुए हर कोई ये ही सोच रहा है कि आखिर मानसून कब आएगा और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। तो आपको बता दें कि आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल के तट पर दस्तक देने वाला मानसून इस बार पहले एंट्री मार सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून सीजन पहले शुरू हो सकता है और औसत 96% बारिश होने का अनुमान है, उसके हिसाब से गर्मी इस बार ज्यादा सताएगी लेकिन मानसून सामान्य ही रहेगा। विभाग का कहना है कि मानसून पर अलनीनो इफेक्ट नजर आ सकता है, जो कि अगस्त-सितंबर में दिखाई देगा। फिलहाल ये आईएमडी का पहला अनुमान है, दूसरा अनुमान वो मई में जारी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications