Delhi Weather Updates: गहरे धुंध के आगोश में दिल्ली, AQI बेहद ही खराब, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम?
Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है,आज सुबह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में धुंध की घनी चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता में काफी गिरावट आई है, लोगों को सुबह वाहन चलाने में दिक्कत आ रही है।
Recommended Video
आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) "बहुत खराब" श्रेणी में बना हुआ है और इसके बदलने के बिल्कुल भी आसार नहीं दिख रहे हैं।

लोगों का यहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार की स्थिति सबसे खराब है , यहां सुबह 5 बजे AQI 393 दर्ज किया गया। IQAir के अनुसार, नोएडा का AQI भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिसमें PM2.5 मुख्य प्रदूषक था। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ये धुंध रात तक ऐसी ही रहेगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 388 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 357 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 3 79 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 386 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -389 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -381 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
अगर आज के मौसम की बात करें तो आज पूरे मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। हालांकि सुबह-शाम लोगों को सिहरन महसूस होने लग गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की उम्मीद है लेकिन सुबह की तरह शाम को भी लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू है। कोयला, जलाऊ लकड़ी और डीजल जनरेटर के प्रयोग पर बैन है लेकिन इसके बावजूद यहां पर प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। नोएडा-गाजियाबाद, पंजाब-हरियाणा में भी मौसम ड्राई रहने वाला है और सुबह -शाम लोगों को मौसम में गिरावट महसूस होगी तो वहीं पहाड़ों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications