Delhi Weather Updates: 'मई में Fog चल रहा है', धुंध के आगोश में दिल्ली-NCR, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम

Delhi Fog:मौसम विभाग का अनुमान है कि मई महीने में 91 फीसदी बारिश होगी जो कि औसत से कहीं ज्यादा है इसलिए तापमान में काफी गिरावट होगी।

Delhi Weather Updates:

Delhi Weather Updates: मौसम के उलटफेर ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने जिस तरह से करवट ली उसे देखकर हर किसी ने खुद से सवाल किया कि 'ये मई का महीना है या जनवरी का?' दरअसल इसके पीछे कारण सुबह सुबह दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध है। लगातार बारिश औऱ हवा से परेशान राजधानी के कुछ इलाके आज कोहरे की चपेट में दिखे।

3 दिन के अंदर 35.7 मिमी बारिश हुई

मालूम हो कि दिल्ली में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है और एक अनुमान के तहत मई में पिछले तीन दिन के अंदर 35.7 मिमी बारिश हुई है और अभी पूरा महीना बाकी है, जबकि पूरे मई महीने में आमतौर पर 30.7 मिमी ही बारिश होती है लेकिन इस बार बरसात ने यहां पर नए तरह का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

दिल्ली में ' Fog चल रहा है'

लोगों को दिल्ली इस वक्त शिमला नजर आ रही है , इस वक्त दिल्ली में अधिकतम तापमान नौ डिग्री गिर गया है, जिससे लोगों को घरों में कंबल की जरूरत पैदा हो रही है। आज सुबह से लोग मौसम को लेकर मजेदार मीम्स लिख रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। किसी ने लिखा ' Fog चल रहा है', किसी ने लिखा -'मई में कोहरा'।

आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश होगी और हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर इस हफ्ते भी रहेगा इसलिए लोगों को झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम में ये उलटफेर विक्षोभ की ही वजह से है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 167 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 169 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 188 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 176 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 187 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 159 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 178 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश होने के आसार हैं, इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है इसलिए यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का ये उलटफेर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा इसलिए विभाग ने सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+