Delhi Weather Update: बारिश और सर्दी के डबल अटैक से परेशान दिल्ली, Orange Alert जारी, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Update: सर्दी की मार सह रही दिल्ली में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट हो गई है और मौसम काफी ठंडा हो गया है। लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
लेकिन भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम का ये हाल अगले दो-तीन और रहने वाला है इसलिए उसने दिल्ली में अगले 48 घंटों के लिए Orange Alert जारी किया है।

आज का दिन दिल्लीवासियों के लिए बारिश की वजह से काफी परेशानी भरा रहा क्योंकि बारिश की वजह से रोड पर वाहनों की गति काफी धीमी रही और लोगों को घंटों बारिश में धीरे-धीरे चलने के लिए विवश होना पड़ा। कई जगहों पर तो तगड़ा जाम भी देखने को मिला। दक्षिण, मध्य और उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हुई।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है बरसात
फिलहाल ऐसी स्थिति अगले दो दिन और रहने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश बारिश हो रही है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है फिलहाल ऑरेंज अलर्ट जारी है।
श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई
आपको बता दें कि आज श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर पारा माइनस के नीचे है। नलों में पानी जम गया है। बारिश का भी अलर्ट अगले दो-तीन दिनों के लिए जारी है।
कोहरे और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, इन राज्यों में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी है। हिमाचल में जमकर बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से रोड जाम हो गए हैं। 31 दिसंबर तक यहां पर मौसम का यही हाल रहने वाला है इसलिए यहां पर येलो अलर्ट जारी है। लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का हाल जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications