Delhi Weather Update: दिल्ली में आज होगी बारिश? क्या है IMD का अपडेट?

Delhi Weather Update: सर्दी की मार सह रही दिल्ली में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, लोगों को सुबह गाड़ी चलाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में फिलहाल बारिश के तो आसार नहीं है लेकिन धुंध और कोहरा लोगों का काफी तंग करने वाला है।

सुबह की तरह शाम को भी घना कोहरा छाया रहेगा और साथ ही शीतलहर चलने की भी आवश्यकता है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था।

Delhi Weather Update

तो वहीं आने वाले दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और कम हो सकता है और आज भी मौसम रविवार की तरह ही रहने वाला है यानी कि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के ही आस-पास रहेगा।

दो-तीन दिन के बाद दिल्ली में हल्की बरसात हो सकती है, जिसके पीछे कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है, जिसकी वजह से यहां पर बरसात हो सकती है। मालूम हो कि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर पारा माइनस के नीचे है तो वहीं पाइपों में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी है। 31 दिसंबर तक यहां पर यहां पर येलो अलर्ट जारी है। तो वही बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी है। इन सभी राज्यों में कोहरे के लिए अलर्ट जारी है तो वहीं यूपी और राजस्थान में आज हल्की बरसात हो सकती है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में मौसम तो शुष्क है लेकिन यहां पर धुंध की एक मोटी चार देखने को मिल रही है, शाम तक यहां पर हल्की बरसात के आसार हैं तो नहीं असम, मणिपुर और सिक्किम में भी बरसात ता अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घरों से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर जान लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+