Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, दिन में हुआ अंधेरा
Delhi Rain News: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश के चलते गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली है। आज शनिवार को अचानक मौसम पलटा और तेज झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते दोपहर में ही अंधेरा छा गया।
बीते दिनों से दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था, जिसके बाद अब बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली सहित इन इलाकों में जोरदार बारिश
दिल्ली सहित नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी जोरदार बारिश हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बारिश की वीडियो साझा की है, जो कि इंडिया गेट के पास की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोपहर में घुप अंधेरा हो गया और तेज बारिश हुई।
दिन में जलानी पड़ी लाइट
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से वाहन चालकों को परेशानी का समान करना पड़ा। आसमान में छाए काले बादरों की वजह से अंधेरा हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं दिल्ली में कई जगह जाम की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
मौसम विभाग ने किया था अपडेट
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 सितंबर के बाद बारिश की भविष्यवाणी की थी। मालूम हो कि जून और जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं आधे से ज्यादा सितंबर का महीने निकल चुका है, फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications